कैथल, 1 जुलाई। हरियाणा पुलिस में लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद जिला कैथल पुलिस के तीन कर्मचारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन कैथल में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन, डीएसपी बीर भान और डीएसपी रमेश चंद्र ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में इंस्पेक्टर चंद्रभान, एसआई हरपाल और हेड कांस्टेबल (एचसी) पाला राम शामिल हैं। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पूरी ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लंबी सेवा देकर सकुशल सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी कभी पूरी तरह से रिटायर नहीं होता, क्योंकि प्रशिक्षण और सेवा के दौरान प्राप्त अनुभव जीवनभर उसके साथ रहता है।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से समाज सेवा में सक्रिय रहने और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि पुलिस विभाग आगे भी उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा और उनसे निरंतर तालमेल बनाए रखेगा।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी, पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।




Leave a Reply