“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा जारी: 3 आरोपियों से 7.30 ग्राम चिट्टा, 554 ग्राम गांजा और 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद

कैथल, 27 जून। जिले को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत कैथल पुलिस लगातार नशा और शराब तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 554 ग्राम गांजा फूल-पत्ती तथा 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुलदीप निवासी सैंसी बस्ती, जाखोली अड्डा, कैथल गांजा बेचने का कार्य करता है और रेलवे स्टेशन होते हुए अपने घर आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। डीएसपी सुशील प्रकाश की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 554 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सेल-2, गुहला की टीम को सूचना मिली कि चंकी निवासी सिरटा रोड महादेव कॉलोनी, हाल निवासी खरादिया मोहल्ला, कैथल अवैध शराब बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने खुराना रोड ड्रेन के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.75 बोतल हथकढ़ी शराब और 6.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

तीसरे मामले में पुलिस चौकी भागल की टीम को सूचना मिली कि साहिलप्रीत सिंह निवासी गांव गगड़पुर अवैध शराब लेकर गांव भागल की ओर आ रहा है। पुलिस ने घग्घर पुल पर नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से सवा दो बोतल हथकढ़ी शराब तथा 1 ग्राम 05 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

तीनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

SEO Keywords:

Kaithal Police News, Kaithal Crime News, Kaithal Police Action, Kaithal Drug Smuggler Arrest, Kaithal Chitta Recovery, Kaithal Ganja Recovery, Haryana Police News, Kaithal Latest News, Anti Narcotics Cell Kaithal, Kaithal Harit News, Manpreet Singh Sudan, Kaithal Excise Act, Kaithal NDPS Case

Meta Description:

कैथल पुलिस ने नशा मुक्त जिला अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 7.30 ग्राम चिट्टा, 554 ग्राम गांजा फूल-पत्ती और 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *