“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा अभियान, 200 पुलिस कर्मचारियों ने कई क्षेत्रों में चलाया सर्च ऑपरेशन

कैथल, 17 सितंबर 2026। ‘नशा मुक्त हो जिला अभियान’ के तहत कैथल पुलिस ने नशा और अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए वीरवार सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में करीब 200 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस टीमों ने गांव कल्लर माजरा, डेरा गरजा सिंह, डेरा राय सिंह सहित ढांड रोड, कैथल बस स्टैंड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास बनी झोपड़ियों में संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों की जांच की।

कई पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की सघन जांच

सीआईए-1, सीआईए गुहला, एंटी नारकोटिक सैल, थाना सीवन और थाना सिविल लाइन की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अलग-अलग स्थानों पर कांबिंग अभियान चलाया।

सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने डेरा गरजा सिंह और कल्लर माजरा क्षेत्र में सघन कांबिंग की। इस दौरान संदिग्ध स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में गहनता से जांच की गई।

पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए नशा एवं अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखी। साथ ही स्थानीय लोगों से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

डेरा राय सिंह में भी चला विशेष सर्च अभियान

थाना सीवन प्रभारी महिला एसआई मुकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेरा राय सिंह वाला क्षेत्र में विशेष कांबिंग अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों की सघन तलाशी लेते हुए नशा और शराब तस्करी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों तथा संभावित ठिकानों की जांच की।

पुलिस ने अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अवैध नशे और शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाई।

बस स्टैंड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के आसपास भी पुलिस की जांच

थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की टीम ने ढांड रोड, कैथल बस स्टैंड तथा कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित झोपड़ियों में सघन कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाया।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित स्थानों की जांच की तथा नशे एवं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखी।

नशा तस्करों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान

कैथल पुलिस के अनुसार इस विशेष कांबिंग अभियान का उद्देश्य नशा एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई करना और अवैध कारोबार के संभावित ठिकानों की जांच करना है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे या अवैध शराब की तस्करी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कैथल पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *