

गुहला-चीका में विभिन्न स्थानों पर आमजन व विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
जनकल्याणकारी मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें जिला निवासी : डीएसपी रमेश गुलिया
कैथल, 22 जून। हरियाणा में 26 जून तक चल रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत कैथल पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर नशा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक सेल की विशेष टीम गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है।
इस टीम में सेल प्रभारी एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई मनोज, एचसी दिनेश, सिपाही नसीब, महिला सिपाही नीलम, महिला एसपीओ गीता तथा एसपीओ चांदी राम शामिल हैं। टीम द्वारा सेमिनार, नुक्कड़ सभाएं, रैलियां एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है तथा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है।
सोमवार को टीम ने आईटीआई गुहला-चीका, देवीलाल पार्क चीका सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।
डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि 12 जून से शुरू हुए इस अभियान के दौरान पिछले 10 दिनों में लगभग 150 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें करीब 20 हजार लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को धीरे-धीरे अंधकार की ओर ले जाता है। नशे की लत लगने के बाद व्यक्ति इसके दुष्परिणामों का सामना करता है और कई बार नशे की पूर्ति के लिए अपराध की राह पर चल पड़ता है, जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।
डीएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें तथा समय-समय पर उनके मोबाइल फोन की भी जांच करें ताकि वे किसी गलत संगत या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में न आएं।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नशा तस्करों के विरुद्ध




Leave a Reply