“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का 3 दिवसीय ‘ऑपरेशन हथियार’ सफल, 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 अवैध हथियार बरामद

कैथल, 29 जुलाई। जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में तीन दिवसीय ‘ऑपरेशन हथियार’ चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग 5 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4 देशी कट्टे, 2 ग्लॉक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए अवैध हथियारों का इस्तेमाल किसी भी गंभीर आपराधिक वारदात में किया जा सकता था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने संभावित घटनाओं को टालने में सफलता प्राप्त की। जुलाई माह के दौरान कैथल पुलिस अब तक 12 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 अवैध हथियार और 9 कारतूस बरामद कर चुकी है।

पहले मामले में यूपी निवासी आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मोहना स्थित एनएच-152डी पुल के नीचे से रविंद्र निवासी गांव नैथला, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में करनाल से हथियार सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गांव किठाना की अनाज मंडी में दबिश देकर सुनील उर्फ शीली को गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर का अवैध कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह हथियार उसे शिव कॉलोनी, करनाल निवासी लवी ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीआईए-1 ने दो मामलों में हथियार किए बरामद

सीआईए-1 की टीम ने हांसी-बुटाना नहर पुल, ढांड रोड से साहिल उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में ड्रेन पुल, अंबाला रोड से अजय उर्फ सुखा निवासी जाखौली को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए।

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो ग्लॉक पिस्तौल की बरामद

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गढ़ी पाढ़ला रोड पर कार्रवाई करते हुए नानक उर्फ नानकू निवासी गांव अंदाना, जिला संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 ग्लॉक पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में कैथल पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध हथियार रखने और अपराध को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

SEO Keywords:

  • कैथल पुलिस
  • ऑपरेशन हथियार
  • कैथल क्राइम न्यूज
  • अवैध हथियार बरामद
  • एसपी मनप्रीत सिंह सूदन
  • हरियाणा पुलिस
  • कैथल पुलिस कार्रवाई
  • Kaithal Police News
  • Illegal Weapons Seized Kaithal
  • Haryana Crime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *