कैथल, 29 जुलाई। महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजौंद थाना पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना राजौंद क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अजय नामक युवक से उसकी बातचीत होती थी। आरोप है कि 18 जुलाई की रात युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत मिलने के बाद 28 जुलाई को थाना राजौंद में पोक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। नियमानुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
मामले की जांच थाना राजौंद के एसएचओ एसआई हरपाल के नेतृत्व में पीएसआई कमलदीप और एसआई सतीश की टीम ने की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।
नोट: पीड़िता की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है। POCSO मामलों में पीड़ित की पहचान उजागर करना दंडनीय अपराध है।

Leave a Reply