
कैथल, 23 जून। कैथल पुलिस ने रंजिश के चलते युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सदर पुलिस और सीआईए-1 की संयुक्त कार्रवाई में गांव बेलेरखा निवासी रावल उर्फ राहुल तथा गांव क्योड़क निवासी शेखर को काबू किया गया है।
थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप ने बताया कि गांव क्योड़क निवासी सागर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सन सिटी कैथल में सीवरेज बोर चलाने का कार्य करता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाकर साझा करता है। इसी बात को लेकर गांव का ही निवासी शेखर उससे रंजिश रखने लगा था और उसे सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था।
पुलिस के अनुसार 12 जून की शाम सागर अपने साथी अजय उर्फ बुल्ला के साथ मोटरसाइकिल पर तेल लेने जा रहा था। जब वे क्योड़क मुख्य मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद कार में सवार संगम, अंकित, रोहन, रॉकी और शेखर गंडासी, डंडे तथा लोहे की रॉड लेकर बाहर निकले। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार अरुण, रोहित और अन्य 6-7 युवक भी मौके पर पहुंच गए और सागर पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने गंडासी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर सागर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे, जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी राहुल और शेखर की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Keywords: Kaithal News, Kaithal Police, Attempt to Murder Case Kaithal, Instagram Reel Dispute, Kyorak Village News, Crime News Kaithal, Haryana Crime News, Kaithal Breaking News, Police Action Kaithal, Youth Attack Case

se



Leave a Reply