कैथल, 1 जुलाई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कैथल द्वारा करनाल रोड स्थित नए रेडक्रॉस भवन प्रशिक्षण केंद्र में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारी शिवानी पांचाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्राथमिक चिकित्सा एवं गृह परिचर्या प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
शिवानी पांचाल ने प्रशिक्षणार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर खतरा है। स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व करना चाहिए।
उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की प्रधान एवं डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि संस्था नियमित रूप से रक्तदान शिविर, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, गृह परिचर्या प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर, आपदा प्रबंधन, तपेदिक परियोजना, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान तथा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान जैसे अनेक सामाजिक कार्यक्रम संचालित कर रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समय-समय पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि कैथल जिले को नशामुक्त और स्वस्थ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में उप अधीक्षक पवन कुमार, डॉ. बीरबल दलाल, लेखाकार रामपाल तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Tags: Kaithal News, Haryana News, Shivani Panchal, Nasha Mukti Abhiyan, Red Cross Kaithal, Drug Free India, Youth Awareness, Kaithal Latest News


hdrForward: 0; shaking: 0.000000; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:07:01 10:57:21;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 252.53304;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather:null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;zeissColor: bright;



Leave a Reply