“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: 12 दिन पहले कार्य पूरा करने वाले दो बीएलओ सम्मानित


कैथल, 3 जुलाई। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सुशील कुमार ने सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 14 जुलाई की अंतिम तिथि से 12 दिन पहले ही अपना कार्य पूरा कर मिसाल पेश की।
एडीसी एवं पूंडरी विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि टीक गांव के बूथ नंबर-65 के बीएलओ टीपू सामरिया तथा बुच्ची गांव के बूथ नंबर-92 के बीएलओ बलविंदर सिंह ने 2 जुलाई को ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
उन्होंने बताया कि टीपू सामरिया टीक गांव के प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी अध्यापक हैं और धनोरी गांव के निवासी हैं, जबकि बलविंदर सिंह मुन्नारेहड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी अध्यापक हैं तथा बुच्ची गांव के निवासी हैं।
एडीसी सुशील कुमार ने दोनों बीएलओ की कार्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और समयबद्ध कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने जिले के सभी बीएलओ से निर्धारित समय से पहले अभियान पूरा करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर और त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।
Focus Keywords:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *