“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्कूलों की टीमों का चयन

कैथल, 7 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए विशेष आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया एसडीएम संजय कुमार और नगराधीश (सीटीएम) कैप्टन प्रमेश सिंह की निगरानी में गठित समिति द्वारा संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, हरियाणवी, पंजाबी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन समिति ने बेहतरीन प्रस्तुतियों का चयन करते हुए राधाकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनाज मंडी के समूह नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा के हरियाणवी नृत्य, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पंजाबी नृत्य, एमडीएन ग्लोबल स्कूल के समूह गान, सुपार्श्व जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समूह नृत्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम के समूह गान तथा आर्य कन्या हाई स्कूल के हरियाणवी नृत्य का चयन किया।

इसके अलावा आरकेएसडी स्कूल और होली पथ स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रगान प्रस्तुति के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार और सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएं तथा जिन प्रस्तुतियों में सुधार की आवश्यकता है, उन्हें अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और प्रस्तुतियों में अधिक निखार लाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि 13 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक एकता और नैतिक मूल्यों का संदेश समाज तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान डीआईपीआरओ नसीब सैनी, डिप्टी डीईओ जयभगवान, खंड शिक्षा अधिकारी बिमला सिरोही, प्रवीण थरेजा, प्रिंसिपल रविंद्र कुमार, अंजू शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *