“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में सट्टा खाईवाली करते आरोपी को CIA कलायत ने पकड़ा, ₹2070 नकदी बरामद

कैथल, 17 सितंबर। सट्टा खाईवाली का धंधा करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2070 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार सट्टा खाईवाली करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सैंसी बस्ती कलायत में एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर वार्ड नंबर 2, सैंसी बस्ती कलायत निवासी राजकुमार को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2070 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कलायत थाना में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *