“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में सांसद खेल महोत्सव 2.0 की विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न, 11 खेलों के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से विजेता खिलाड़ियों को दी गई नकद पुरस्कार राशि, अगले चरण में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी

कैथल, 4 नवंबर। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत कैथल विधानसभा की खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। 11 खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

सांसद खेल महोत्सव में इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 73 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुंदड़ी की टीम विजेता रही।

पुलिस लाइन कैथल में आयोजित पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में मानस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

आर.के.एस.डी. स्कूल कैथल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों में:

  • 50 किलोग्राम: संदीप
  • 55 किलोग्राम: कार्तिक
  • 55-60 किलोग्राम: जश्न
  • 60-65 किलोग्राम: शिव सागर
  • 65-70 किलोग्राम: अंकुश
  • 70-75 किलोग्राम: विमल
  • 80 किलोग्राम: यशेंदर
  • 80-85 किलोग्राम: कुश
  • 90 किलोग्राम: प्रिंस
  • 90 किलोग्राम से अधिक: सुमित कुमार

वहीं, टग ऑफ वार प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बुड्ढाखेड़ा और महिला वर्ग में शेरगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नमित, लक्ष्य और अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में नेहा और हर्षिता ने बाजी मारी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य

प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल कौशल और प्रतिभा का परिचय दिया। सांसद नवीन जिन्दल की ओर से नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। अब चयनित खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव के अगले चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर राव सुरेन्द्र सिंह, जोगेंद्र सीसला जिला महामंत्री, नरेश मित्तल, निष्ठावंति रुक्मिणी देवी, अक्षरा गुप्ता, कृष्णा बंसल, कर्मवीर फौजी गायक, रजत थरेजा, संदीप सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।