“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में पीएम मोदी की हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च का लाइव प्रसारण, भाजपा नेताओं ने बताया विकास का नया अध्याय

कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर कैथल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने इसे भारत के विकास, आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, पूर्व विधायक लीलाराम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देशभर की महिलाओं को मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं में भी लगातार सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई हाइड्रोजन ट्रेन भारत के विकास को नई गति देगी और हरियाणा के लिए भी यह गर्व का विषय है। यह परियोजना देश में आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का प्रतीक बनेगी।

भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी ने कहा कि जींद से शुरू हुई हाइड्रोजन ट्रेन केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा यह परियोजना देश की तकनीकी क्षमता को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।

पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भी विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कैथल में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन देश की प्रगति का प्रतीक है और इससे विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल और लेबरफेड चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर राजपाल तंवर, कैलाश भगत, राव सुरेंद्र, मुनीष शर्मा फरल, जंगीर सिसला, फूल सिंह खेड़ी, शक्ति सौदा, मांगे राम जिंदल, जगमाल राणा, सतीश सिरटा, अवदेश किशोर, सतबीर भाणा, प्रवीण प्रजापति, रामप्रताप गुप्ता, गोपाल सैनी, धीरेंद्र क्योड़क, आयुष गर्ग, प्रवीण रसुलपुर, संजीव मित्तल, जोगा सिंह, सतपाल चुघ, कमलजीत कौर, अक्षरा गुप्ता, रघबीर सिंह फौजी, राम सिंह, महेंद्र सिंह चीमा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद गोलन, हरपाल शर्मा, रामकुमार, कुशल, मोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: Hydrogen Train, Narendra Modi, Kaithal News, BJP Kaithal, Nayab Singh Saini, Kamlesh Dhanda, Jyoti Saini, Haryana News, Medical College Kaithal, Hindi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *