कैथल, 11 अगस्त। दी कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, कैथल में शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरको बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भारत भूषण ने की। इस दौरान बैंक की कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवाओं और बैंक की विभिन्न सुविधाओं को अधिक प्रभावी ढंग से ग्राहकों तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में महाप्रबंधक सुरेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
हरको बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेकैथल में हरको बैंक के चेयरमैन भारत भूषण ने ली शाखा प्रबंधकों की बैठक, ग्राहकों को समयबद्ध एवं बेहतर सेवाएं देने के निर्देशशक भारत भूषण के बैंक पहुंचने पर निदेशक मंडल के सदस्यों और शाखा प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी के प्रति समयबद्ध और जिम्मेदार रहें तथा बैंक में आने वाले ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करें।
ग्राहकों को बैंक सुविधाओं की पूरी जानकारी देने के निर्देश
भारत भूषण ने कहा कि बैंक की ओर से ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शाखा प्रबंधकों की जिम्मेदारी है कि वे ग्राहकों को इन सुविधाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने शाखा प्रबंधकों से कहा कि वे अपने मौजूदा ग्राहकों को बैंक की सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ नए ग्राहकों को भी बैंक से जोड़ने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बेहतर ग्राहक सेवा किसी भी बैंक की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
बैठक में शाखाओं के स्तर पर ग्राहकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने और बैंक की सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। चेयरमैन ने शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाएं।
बैठक के अंत में महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने हरको बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भारत भूषण, निदेशक मंडल के सदस्यों तथा सभी शाखा प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य कुलदीप सिंह, हरेंद्र, दीपक, कृष्ण कुमार और श्रीमती कांता देवी सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
फोटो : 2 से 4



Leave a Reply