“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-कटरा रोड पर खेतों में आने-जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग

वहीं, चौशाला निवासी रणधीर सिंह ने रkखीराष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-कटरा रोड पर खेतों में आने-जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग इस पर एनएचएआई और डीआरओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें
कैथल के वार्ड नंबर 13 गेट निवासी बलबीर सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने से संबंधित शिकायत एसडीएम के समक्ष रखी। आदर्श नगर गली नंबर 8 के निवासी ने सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या उठाई। इसके अलावा चिरंजीव कॉलोनी के निवासियों ने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की।
वार्ड नंबर 6 में 33 फुटा रोड पर पोल सहित स्ट्रीट लाइट लगवाने, वार्ड नंबर 18 पटेल नगर में आधार कार्ड ठीक करवाने और सेक्टर-19 के निवासियों ने वार्ड नंबर 11 की सड़क दुरुस्त करवाने की मांग रखी।
पीएम आवास योजना की किस्त दिलवाने की शिकायत
अमरगढ़ गामड़ी निवासी शमशेर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित किस्त दिलवाने की शिकायत रखी। एसडीएम संजय कुमार ने इन सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लगते हैं समाधान शिविर
एसडीएम संजय कुमार ने आमजन से अपील की कि जिला कैथल के लघु सचिवालय के साथ-साथ कलायत और गुहला उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, ताकि उनका समाधान करवाया जा सके।
इस अवसर पर सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।