“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.510 किलो गांजा फूल-पत्ती सहित आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 6 जुलाई। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो 510 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक सेल ने की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई जय भगवान की टीम रात्रि गश्त के दौरान जाट धर्मशाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव खेड़ी गुलाम अली का रहने वाला तथा वर्तमान में खनौरी बाईपास निवासी विक्रम गोपाल गौशाला के पास गांजा बेचने के लिए खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर संदिग्ध को काबू कर लिया। नियमानुसार एईटीओ रोहित कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी विक्रम के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच एएसआई रोहताश सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

जिला पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

SEO Keywords: Kaithal News, Kaithal Police, Anti Narcotic Cell Kaithal, Ganja Seized Kaithal, NDPS Act, Kaithal Crime News, Haryana Police, Drug Smuggler Arrested, 1.510 Kg Ganja Recovered, Latest Kaithal News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *