
कैथल, 28 जुलाई। कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA कलायत ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 269 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 125 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर कैथल में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
डीएसपी बीरभान ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत CIA कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई नरेंद्र की टीम को गश्त के दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि पट्टी अफगान, कैथल निवासी अनिल कुमार हेरोइन और अफीम की तस्करी करता है तथा मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर खुराना रोड की ओर से शहर आने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अम्बाला रोड और खुराना रोड के बीच ड्रेन के साथ बने बाईपास पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी पट्टी अफगान, कैथल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी बीरभान की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 125 ग्राम अफीम बरामद हुई।
इसके बाद मौके पर पहुंचे पीएसआई अमित ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
Focus Keywords
- Kaithal News
- CIA Kalayat
- Kaithal Police
- Heroin Seized Kaithal
- Chitta Recovery Kaithal
- Opium Seized Kaithal
- NDPS Act
- Drug Smuggler Arrested
- Manpreet Singh Sudan
- Kaithal Crime News
Tags
Kaithal News, CIA Kalayat, Kaithal Police, Heroin Recovery, Chitta, Opium, NDPS Act, Crime News, Haryana News, Drug Smuggler Arrest, Manpreet Singh Sudan, Kaithal Crime

Leave a Reply