कैथल, 16 जुलाई। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दो मामलों में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चलती अवैध शराब भट्टियां, 35 बोतल अवैध शराब, 200 लीटर लाहण तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब तस्करों और खुर्दों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दोनों कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जाखोली में चलती शराब भट्ठी का भंडाफोड़
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना तितरम पुलिस के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव जाखोली निवासी धर्मबीर सिंह उर्फ काकू के मकान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके पर आरोपी को अवैध शराब तैयार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चलती शराब भट्ठी, 20 बोतल अवैध शराब, 100 लीटर लाहण तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
सापन खेड़ी में भी अवैध शराब बनाने का खुलासा
दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस के प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एचसी वेदपाल की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव सापन खेड़ी निवासी कृष्ण कुमार के मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चलती शराब भट्ठी, 15 बोतल अवैध शराब, 100 लीटर लाहण और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Focus Keywords: Kaithal News, Kaithal Police, Illegal Liquor, अवैध शराब, शराब तस्कर गिरफ्तार, चलती शराब भट्ठी, कैथल पुलिस कार्रवाई, Haryana News.

Leave a Reply