कैथल, 1 जुलाई। जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एचसी बलराज सिंह और सिपाही मंदीप सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव खटकड़ (जिला जींद) निवासी प्रिंस गांवकैथल में अवैध देशी कट्टा 315 बोर सहित आरोपी गिरफ्तार, CIA कलायत की बड़ी कार् प्यौदा से तितरम रोड स्थित बिजली बोर्ड के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रिंस निवासी गांव खटकड़, जिला जींद के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया था तथा इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।


Leave a Reply