कैथल, 7 जुलाई। श्री साईं रसोई सेवा समिति (रजि.), कैथल की ओर से गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल श्री साईं पालकी यात्रा, भव्य श्री साईं भजन संध्या तथा श्री साईं लंगर प्रसाद भंडारा आयोजित होगा। समिति ने समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
समिति के अनुसार श्री साईं पालकी यात्रा सायं 5:00 बजे श्री हनुमान मंदिर, पार्क रोड, कैथल से प्रारंभ होकर श्री गीता भवन मंदिर, दीपक भगत हॉल तक पहुंचेगी। पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालु साईं बाबा के जयकारों और भक्ति संगीत के साथ नगर कीर्तन में शामिल होंगे।
इसके उपरांत सायं 7:00 बजे से श्री गीता भवन मंदिर, दीपक हॉल, कैथल में विशाल श्री साईं भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भक्ति संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक भजन सम्राट नानावीर शिरडी वाले तथा भजन सम्राट दर्पण शर्मा (कैथल) अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम साईं बाबा की इच्छा तक चलेगा।
भजन संध्या के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री साईं लंगर प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री साईं रसोई सेवा समिति (रजि.), कैथल ने सभी श्रद्धालुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने और इसे सफल बनाने की अपील की है।


Leave a Reply