कैथल, 3 जुलाई। कैथल पुलिस की सीआईए कलायत टीम को लूट के आरोपी की गिरफ्तारी और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि निष्ठा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभाग को गर्व है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए कलायत टीम ने 21 जून को पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा को किठाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी कलायत के एक होटल में लूट के प्रयास और कैथल में स्कूटी व नकदी लूट के मामले में वांछित था।
इसके अलावा, टीम ने अवैध हथियार रखने के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार, एएसआई राजीव, एएसआई सुभाष, एएसआई मंजीत, एचसी बलकार, एचसी संदीप सहित पूरी टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस की वास्तविक पहचान उसकी तत्परता, ईमानदारी और समर्पण से होती है। उन्होंने कहा कि बहादुरी और निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की शान हैं और भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।



Leave a Reply