“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: खेत से सबमर्सिबल की तार चोरी मामले में CIA-1 पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार


कैथल, 1 जुलाई। खेतों से सबमर्सिबल की केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA-1 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तार भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीवन निवासी यशपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जनवरी की रात अज्ञात चोर उसके खेत में लगे सबमर्सिबल से करीब 280 फुट केबल चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच CIA-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने की। जांच के दौरान पुलिस ने गांव पहाड़पुर निवासी श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 28 फुट तार बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Focus Keywords: कैथल समाचार, खेत से तार चोरी, सबमर्सिबल केबल चोरी, CIA-1 पुलिस, सीवन पुलिस, कैथल क्राइम न्यूज, आरोपी गिरफ्तार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *