कैथल/राजौंद, 21 सितंबर। इसी अभियान के तहत थाना राजौंद पुलिस ने गांव मंडवाल में 700 लीटर लाहण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस के एचसी आशीष की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मंडवाल निवासी युवराज सिंह उर्फ रोबिन के घर के पास स्थित एक खाली प्लाट में अवैध शराब तैयार करने के लिए लाहण रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खाली प्लाट में दबिश दी और युवराज सिंह उर्फ रोबिन को काबू कर लिया। तलाशी एवं जांच के दौरान प्लाट में रखी चार प्लास्टिक की टंकियों से कुल 700 लीटर लाहण बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply