“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: चीका पुलिस ने नशीली गोलियों व 333 ग्राम नशीला घोल सहित तस्कर दबोचा, इंजेक्शन बनाकर युवाओं को बेचता था नशा

कैथल, 28 जुलाई। जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना चीका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 प्रतिबंधित बुप्रेनोरफिन-नालॉक्सोन टैबलेट तथा 333 ग्राम नशीला मिश्रण बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इस मिश्रण से नशीले इंजेक्शन तैयार कर युवाओं को बेचता था।

डीएसपी बीरभान ने बताया कि थाना चीका के एसएचओ एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पीएसआई नवनीत कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तरुण निवासी सीवन सिल्वर कॉलोनी, चीका में प्रतिबंधित नशीली गोलियों और उनके घोल का अवैध कारोबार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित कर सिल्वर कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 70 प्रतिबंधित बुप्रेनोरफिन-नालॉक्सोन टैबलेट और 333 ग्राम नशीला मिश्रण बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पशुओं में इस्तेमाल होने वाले फिनारामीन मेलट इंजेक्शन में प्रतिबंधित नशीली गोलियां घोलकर नशीला मिश्रण तैयार करता था। इसके बाद उसी मिश्रण से इंजेक्शन बनाकर नशा करने वाले युवाओं को प्रति इंजेक्शन के हिसाब से बेचता था।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने बरामद दवाओं को प्रतिबंधित श्रेणी का बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चीका में एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ के लिए न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाता था और उसका नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है।

Focus Keywords

  • Kaithal Drug Smuggler Arrest
  • Cheeka Police
  • Buprenorphine Tablets Seized
  • NDPS Act Kaithal
  • Kaithal Crime News
  • Chitta Smuggler Kaithal
  • Kaithal Police News
  • Haryana Drug News

Tags

Kaithal News, Cheeka Police, Drug Smuggler Arrest, Buprenorphine Tablets, NDPS Act, Crime News Kaithal, Haryana Police, Drug Trafficking, Kaithal Harit News, Breaking News Kaithal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *