“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का “नशे मुक्त हो जिला” अभियान जारी, गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को किया जा रहा जागरूक

कैथल पुलिस का “नशे मुक्त हो जिला” अभियान जारी, गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को किया जा रहा जागरूक

कलायत क्षेत्र के चार गांवों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में नशे के दुष्परिणामों की दी गई जानकारी

कैथल। “नशे मुक्त हो जिला” अभियान के तहत कैथल पुलिस द्वारा जिलेभर में नशा जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल-2 प्रभारी पीएसआई सनेश कुमार के नेतृत्व में एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई मनोज कुमार और एचसी दिनेश की टीम ने कलायत क्षेत्र के गांव मटौर, शिमला, पिंजुपुरा और बाता में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

ग्रामीणों और युवाओं को किया गया जागरूक

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रोजगार जैसे सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील

पुलिस टीम ने आमजन को यह भी बताया कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं भी नशे का अवैध कारोबार या नशीले पदार्थों की गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और आमजन के सहयोग से ही जिले को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

ग्रामीणों ने दिया सहयोग का भरोसा

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कैथल पुलिस की इस पहल की सराहना की और नशामुक्त समाज के निर्माण में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

अभियान रहेगा लगातार जारी

कैथल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “नशे मुक्त हो जिला” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र तक पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज की स्थापना करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *