“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दसवीं बोर्ड में बनाया रिकॉर्ड

जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दसवीं बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

📍 कैथल | 🗓️ Updated: April 2026
सीबीएसई दसवीं के परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज किया।

कैथल, 16 अप्रैल 2026: जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिस्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष का परिणाम विद्यालय के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ रहा है।

परिणाम के अनुसार कनन सिंगला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्या एवं अंजलि मलिक ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। लक्ष्य चहल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विषयवार प्रदर्शन में पंजाबी में बिंदु, लक्ष्य चहल, देव एवं विनु ने 99 अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में नीतिका ने 97 अंक, आईटी में कनन, लगन एवं सुगम ने 97 अंक, हिंदी में अनु एवं दिव्या ने 96 अंक तथा अंग्रेजी में कनन सिंगला एवं लक्ष्य चहल ने 94 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान श्री राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान श्री बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष श्री बलकार नैन एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रांगण में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई तथा प्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता और प्रबंधन समिति द्वारा टॉपर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *