जाट आईटीआई कैथल में प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप ड्राइव, 84 छात्रों का चयन
कैथल, 20 मई: जाट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल में स्वराज-सोनालिका, बेरी उद्योग तथा सिग्नेचर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में विभिन्न ट्रेड्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान जाट आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप गोपेरा तथा जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने कंपनी के एचआर अधिकारियों का स्वागत किया।
प्राचार्य कुलदीप गोपेरा ने बताया कि कंपनियों के एचआर अधिकारियों ने कैंपस में साक्षात्कार लेकर छात्रों का चयन किया। ड्राइव में मुख्य रूप से फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ड्राइव में कुल 260 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 84 विद्यार्थियों का चयन अप्रेंटिस और ट्रेनी पदों के लिए किया गया। चयनित छात्रों में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से 20, फिटर से 24, वेल्डर से 27 और कोपा से 13 विद्यार्थी शामिल हैं।
चयनित विद्यार्थियों को 15,540 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड/वेतन दिया जाएगा। साथ ही कंपनी द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अप्रेंटिसशिप एनएपीएस योजना के तहत एक वर्ष की होगी, जिसके सफल समापन के बाद सरकारी अप्रेंटिस सर्टिफिकेट और स्थायी नौकरी का अवसर मिलेगा।
जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने इस सफल आयोजन के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर सोनालिका के एचआर मैनेजर संजీవ कुमार, बेरी उद्योग के रविंद्र, स्वराज के मलकीत रविंदर और देवेंद्र तथा सिग्नेचर के जीएम विपिन ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और प्रैक्टिकल स्किल की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरों, सनी चौसाला, महावीर कुंडू, विक्रम सिंह, राजपाल गुहणा, कुलदीप सिंह, जसबीर मानस, महावीर राविश, स्वतंत्र पाल सिंह और रजत रापड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।










Leave a Reply