“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कैथल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कैथल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया भाग

कैथल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगाभ्यास के विभिन्न प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, मार्केट कमेटी कैथल के चेयरमैन सतीश शर्मा सिरटा, अनाज मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल, पूर्व चेयरमैन कृष्ण बंसल, रवींद्र धीमान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योग के नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्ति ऊर्जा से भरपूर जीवन जी सकता है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। साथ ही योग के प्रति जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संदेश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि देशभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक योग अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके।

योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *