“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन के नए आईजी बने अशोक कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ संभाला कार्यभार

कैथल/मधुबन, 29 जून। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार ने सोमवार को हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP), मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस की ओर से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर में 1 सहायक उप-निरीक्षक, 2 मुख्य सिपाही और 10 सिपाहियों ने सलामी दी। सलामी के बाद आईजी अशोक कुमार ने गार्ड का निरीक्षण किया, अधिकारियों एवं जवानों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गार्ड को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर हरियाणा सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें विकास कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, जितेंद्र बैनीवाल, धर्मवीर, शमशेर सिंह, जसवंत, विकास कृष्ण, सरदारा सिंह, हरप्रीत तथा परमजीत समोता सहित सभी बटालियनों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आईजी अशोक कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रशासनिक भवन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संगठन में अनुशासन, दक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

SEO Keywords:

Ashok Kumar IPS, Haryana Armed Police Madhuban, Haryana Police News, HAP Madhuban, Police IG Ashok Kumar, Haryana Armed Police IG, Madhuban Police News, Haryana IPS Officer, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, अशोक कुमार आईपीएस, आईजी मधुबन, हरियाणा पुलिस समाचार

उन्होंने कहा कि हरियाणा सशस्त्र पुलिस को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बेहतर समन्वय, अनुशासन और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *