हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, सुमित ने किया टॉप
कैथल, 14 मई 2026: हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय के सभी 60 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रबंधक पीयूष चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय पहुंचने पर पुष्पमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी:
सुमित ने 500 में से 460 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
वंशिका ने 450 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नैंसी ने 445 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी:
मीनाक्षी – 441 अंक
नेहा – 439 अंक
रितिक – 433 अंक
जसी – 425 अंक
समीर – 413 अंक
स्वाति – 412 अंक
नवीन – 411 अंक
पारस एवं इस्नूर – 408 अंक
पूजा – 404 अंक
शुभम – 402 अंक
पारुल – 401 अंक
विद्यालय के शेष सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य गौरव दत्त शर्मा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। अभिभावकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply