हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संगठन कैथल के चुनाव सम्पन्न, रामचंद्र मौण बने जिला प्रधान
कैथल, 23 मई: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संगठन, जिला कैथल के चुनाव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता यूनियन के पूर्व जिला प्रधान रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा गरिमामयी ढंग से की गई। कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ प्रधानाचार्य एवं अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें हरपाल सिंह, राम सिंह, अमरजीत, रामपाल बेनीवाल, नरेंद्र दीक्षित, नफे सिंह, रामनिवास शर्मा, रामचंद्र मोर, वीरेंद्र देओल, अशोक कुमार, मेधाव्रत और रमेश कैंडल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से रामचंद्र मौण को जिला प्रधान तथा रामफल बेनीवाल को उपप्रधान चुना गया। उपस्थित सभी अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और शिक्षा क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।


Leave a Reply