गांव पाडला पहुंचा आदित्य सुरजेवाला का ‘चलता-फिरता अस्पताल’, सैकड़ों ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
कैथल, 19 मई: कैथल विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव पाडला में अपने ‘चलता-फिरता अस्पताल’ के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
मेडिकल शिविर में डॉ. रविन्द्र और डॉ. आरती सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी अस्पतालों में जांच और दवाइयों पर काफी खर्च आता है, जबकि इस शिविर में सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनसेवा की पहल आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी है।
आदित्य सुरजेवाला द्वारा संचालित यह मोबाइल अस्पताल ‘सेवा और समर्पण’ की भावना के साथ कैथल के गांवों और शहर के वार्डों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहा है। इससे पहले यह सुविधा शहर के कई वार्डों और विभिन्न गांवों में पहुंच चुकी है, जहां हजारों लोगों को लाभ मिला है।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल नियमित रूप से क्षेत्र के सभी गांवों और वार्डों में जारी रहेगा।











Leave a Reply