“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एसपी ने स्पष्ट किया कि मोबाइल पर आने वाला ओटीपी (OTP), कार्ड का पिन और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग संबंधी जानकारी देने से बचें।साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय


कैथल पुलिस ने बैंकिंग लेनदेन को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को निम्नलिखित सावधानियां अपनाने की सलाह दी है:
ATM PIN गोपनीय रखें: पिन डालते समय कीपैड को दूसरे हाथ से ढकें।
OTP साझा न करें: बैंक या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर मांगने पर भी ओटीपी न बताएं।
SMS अलर्ट चालू रखें: बैंक खाते में होने वाले लेनदेन की जानकारी के लिए एसएमएस अलर्ट सक्रिय रखें।
ट्रांजेक्शन लिमिट कम रखें: जरूरत के अनुसार कार्ड से लेनदेन की सीमा निर्धारित करें।
बैंक स्टेटमेंट जांचें: हर तीन महीने में खाते और कार्ड के लेनदेन का विवरण जरूर देखें।
संदिग्ध लेनदेन की शिकायत करें: खाते से अनधिकृत लेनदेन होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें।
सुरक्षित वेबसाइट का इस्तेमाल करें: ऑनलाइन कार्ड से भुगतान करते समय HTTPS वाली वेबसाइट का उपयोग करें और वेबसाइट की प्रामाणिकता भी जांचें।
साइबर कैफे में कार्ड इस्तेमाल करने से बचें: सार्वजनिक कंप्यूटर पर बैंकिंग या कार्ड से जुड़े लेनदेन करने से परहेज करें।
कार्ड की सुरक्षा बनाए रखें: खरीदारी के दौरान कार्ड को अपनी नजरों से दूर न जाने दें और उसका पिन किसी के सामने उजागर न होने दें।
जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने लोगों से अपील की कि वे डिजिटल बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल करते समय पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनधिकृत लेनदेन को नजरअंदाज न करें और तुरंत संबंधित बैंक को इसकी सूचना दें।
उन्होंने कहा कि सतर्कता, जागरूकता और सुरक्षा नियमों का पालन करके एटीएम फ्रॉड तथा साइबर ठगी के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक बैंक ग्राहक को अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने और दूसरों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए।