“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

कैथल, 18 जुलाई ( ) थाना सदर क्षेत्र के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना सदर पुलिस की लेडी पीएसआई मनीतु द्वारा पीड़िता के पति गांव नैना निवासी आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 8 दिसंबर 2022 को आजाद उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *