कैथल, 30 जून। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, करनाल में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 130 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। चयन समिति की अध्यक्षता अशोक कुमार, आईपीएस, चेयरमैन चयन समिति एवं पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल ने की।
साक्षात्कार प्रक्रिया में विद्यालय की मैनेजर गीतिका जसूजा, रीजनल ऑफिसर वी.के. मित्तल, प्राचार्य अरुण वर्मा सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत की प्राचार्या सुमिता अरोड़ा, इंद्री की प्राचार्या ममता पांडे, समालखा की प्राचार्या रिंकू, नीलोखेड़ी के प्राचार्य दीपक, डीएवी स्कूल मधुबन के प्राचार्य संतोष तिवारी तथा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से डॉ. सुप्रिया भी शामिल रहीं।
इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि विद्यालय में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यालय में योग्य एवं दक्ष शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।



Leave a Reply