“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भगवान श्री परशुराम जयंती पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भगवान श्री परशुराम जयंती पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 18 April 2026
भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान।

कैथल, 18 अप्रैल 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके चरित्र का स्मरण और अनुसरण करके कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है।

सुरजेवाला जी ने कहा कि भगवान परशुराम जी विष्णु जी के छठवें अवतार, अत्यंत समझदार, कल्याणकारी और धर्मरक्षक थे। वे शास्त्र और शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता रहे। प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वोपरि लक्ष्य था। वे तेजस्वी, ओजस्वी और वर्चस्वी महापुरुष थे, जो हमेशा न्याय के पक्षधर रहे और अन्याय का डटकर विरोध करते थे।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने दीन-दुखियों, शोषितों और पीड़ितों की निरंतर सहायता और रक्षा की। उन्होंने नर सेवा को नारायण सेवा माना और समाज में एकता, भाईचारे तथा अखंडता का संदेश दिया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आइए, हम सभी भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें, इन महान विभूतियों से प्रेरणा लें और अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए पूरे समाज में आपसी भाईचारे, एकता और अखंडता की मिसाल कायम करें।

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *