“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में कैथल के हिमांशु ढिल्लों का कमाल, दो रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

कैथल, 22 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में कैथल के युवा निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कैथल सहित पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है।

सांसद नवीन जिन्दल के प्रोत्साहन से खिलाड़ियों को मिल रहा हौसला

सांसद नवीन जिन्दल की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन और सहयोग देने की पहल को मिल रही सफलता के बीच हिमांशु ढिल्लों की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सांसद नवीन जिन्दल ने कुछ दिन पहले हिमांशु ढिल्लों से मुलाकात कर उन्हें एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया था।

अब एशियन गेम्स में हिमांशु के दो रजत पदक जीतने पर सांसद नवीन जिन्दल ने खुशी जताते हुए हिमांशु ढिल्लों, उनके माता-पिता और कोच को बधाई दी है।

परिवार ने खेल करियर के लिए किया संघर्ष

हिमांशु ढिल्लों की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके परिवार ने उनके खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए लंबे समय तक आर्थिक और व्यक्तिगत स्तर पर संघर्ष किया। लगातार मेहनत, परिवार के सहयोग और प्रशिक्षण के साथ हिमांशु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की।

एशियन गेम्स में दो पदक जीतना न केवल हिमांशु के लिए बल्कि कैथल और हरियाणा के लिए भी गौरव का विषय है।

कैथल के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी हिमांशु की सफलता

सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि हिमांशु ढिल्लों की एशियन गेम्स में दो रजत पदक जीतने की उपलब्धि कैथल और पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सहयोग देने की पहल का महत्व हिमांशु की सफलता से भी सामने आता है। जब प्रतिभा को सही समय पर सहयोग, मार्गदर्शन और अवसर मिलता है तो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

हिमांशु ढिल्लों की एशियन गेम्स 2026 में दो रजत पदक की उपलब्धि कैथल के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *