“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 4,905 लड़कियों को लग चुकी है सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन

कैथल, 7 अगस्त। हरियाणा के कैथल जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष मुफ्त एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि 28 फरवरी से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 4,905 लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

डॉ. रेनू चावला ने बताया कि महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर प्रमुख बीमारियों में शामिल है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरसकैथल में मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 4,905 लड़कियों को लग चुकी है सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन (एचपीवी) संक्रमण है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन इस कैंसर से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। यह टीका भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों की जांच और अनुमोदन के बाद ही टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा टीकाकरण दिवस आयोजित किया जाता है। इन दिनों जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर पात्र किशोरियों को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाती है।

सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद करता है और बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


SEO Title

कैथल में मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान जारी, 4,905 लड़कियों को लगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन

Meta Description

कैथल में स्वास्थ्य विभाग का मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान जारी है। 14-15 वर्ष की 4,905 लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जानें टीकाकरण की पूरी जानकारी।

Focus Keywords

  • HPV टीकाकरण अभियान कैथल
  • मुफ्त HPV वैक्सीन
  • सर्वाइकल कैंसर बचाव
  • एचपीवी टीका
  • कैथल स्वास्थ्य विभाग
  • डॉ. रेनू चावला
  • 14 से 15 वर्ष की लड़कियां
  • HPV Vaccine Kaithal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *