“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के 22वें विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कैथल, 6 अगस्त। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा सेक्टर-19 स्थित शिव मंदिर के निकट आयोजित 22वें विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। लगातार छह दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में शहरवासियों की आस्था और उत्साह देखने को मिला।

समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से विशाल भंडारे का आयोजन कर रही है। उन्होंने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपाल माजरा, राधेश्याम मलकपुरिया, एमसी रोहन मित्तल, शिखा गर्ग तथा विनोद गुप्ता ने शिरकत की। समिति की ओर से प्रधान मनोज सिंगला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि राजीव चौधरी और पंकज मित्तल ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुभाष मित्तल, सुभाष कंसल, चिराग बंसल, जुगल किशोर एवं प्रकाश बंसल सहित अन्य समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंजू बंसल ने शिखा गर्ग को मोमेंटो एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा प्रत्येक माह लगभग पांच निशुल्क बसें श्रद्धालुओं के लिए संचालित की जा रही हैं, जो सराहनीय सेवा कार्य है। उन्होंने समिति को इस जनसेवा के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर समिति की ओर से मनोज सिंगला, चिराग बंसल, राजीव चौधरी, प्रकाश बंसल, भीमसेन वाधवा, रोहन मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *