“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

थाना राजौंद पुलिस ने 15 बोतल हथकड़ी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

कैथल, 5 अगस्त। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजौंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 बोतल हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद में तैनात सिपाही अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 8, रोहेड़ा रोड, राजौंद निवासी सोनू गांव मंडवाल की ओर से पैदल प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर आ रहा है।

सूचना के आधार पर एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंडवाल रोड स्थित नहर पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखी पांच कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में कुल 15 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। इसके बाद थाना राजौंद में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Focus Keywords:
राजौंद पुलिस, कैथल पुलिस, हथकड़ी शराब, अवैध शराब बरामद, राजौंद समाचार, Kaithal News, Illegal Liquor, Haryana Police

Slug (URL):
rajourd-police-arrested-accused-with-15-bottles-hathkadi-liquor-kaithal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *