“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, थाना सीवन पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

कैथल, 3 अगस्त। कैथल पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीवन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सीवन पुलिस ने हेरोइन सप्लायर सुखदेव उर्फ सुखा निवासी डेरा राय सिख, कांगथली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन के एसएचओ एसआई जयभगवान के नेतृत्व में एसआई रामपाल की टीम ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 3 जून को दर्ज एक मामले की जांच के आधार पर की गई।

जांच के अनुसार, 3 जून को एंटी नारकोटिक सेल-2 की टीम ने पोलड़ ड्रेन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पोलड़ निवासी हरपाल को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन) तथा 2 लीटर अवैध हथकड़ी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना सीवन में एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की आगे की जांच एसआई रामपाल द्वारा की गई। जांच के दौरान सामने आया कि हरपाल को बरामद हुई हेरोइन की सप्लाई कांगथली निवासी सुखदेव उर्फ सुखा ने की थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Keywords: कैथल पुलिस, थाना सीवन पुलिस, हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, सुखदेव उर्फ सुखा, स्मैक बरामद, NDPS Act, कैथल क्राइम न्यूज़, Haryana Police, Kaithal News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *