“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नशा मुक्त हो जिला अभियान: कलायत में पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी

कैथल, 25 जून। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “नशा मुक्त हो जिला अभियान” के तहत कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार वीरवार को थाना कलायत पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध नशा और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया।

थाना कलायत के एसएचओ पीएसआई अमन के नेतृत्व में एसआई विक्रम सिंह की टीम ने विभिन्न गांवों और बस्तियों में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों तथा अन्य संभावित ठिकानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यह जांच की गई कि कहीं मादक पदार्थ या अवैध शराब छिपाकर तो नहीं रखी गई है तथा कोई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से तो नहीं रह रहा।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान लोगों को चेतावनी दी कि नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधियों और नशा तस्करों में भय पैदा करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस जिले को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी नशा तस्कर, अवैध शराब कारोबारी या अन्य अपराधी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा बेचकर अर्जित की गई अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और ऐसी संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत अटैच कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस का यह विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और अपराधियों तथा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। एसपी ने दो टूक कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है और आमजन बेझिझक पुलिस को उनकी सूचना दें।

फोटो: 4, 5, 6 और 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *