कैथल। साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन ठगी की घटना की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा नजदीकी थाना और साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। समय रहते शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को रिकवर करने और साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।
पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, फर्जी लॉटरी, नौकरी, केवाईसी अपडेट, बैंकिंग या निवेश संबंधी संदेशों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देकर स्वयं और दूसरों को साइबर ठगी का शिकार बनने से बचाएं।


Leave a Reply