सिविल अस्पताल में सातवें दिन भी मरीजों को वितरित किया गया दूध और ब्रेड, समाजसेवियों ने दिया सहयोग
भूपेश अग्रवाल के सहयोग से सेवा कार्य जारी, योग शिविर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील
कैथल। सिविल अस्पताल कैथल में आज लगातार सातवें दिन मरीजों और उनके परिजनों के लिए दूध और ब्रेड का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य प्रमुख समाजसेवी श्री भूपेश अग्रवाल के सहयोग से प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है, जिसका लाभ अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है।
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के प्रधान मनोज सिंगला एवं उनकी टीम के सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रूप से मौजूद रहे। समिति की ओर से लगातार जनसेवा और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
योग शिविर में शामिल होने की अपील
समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि ताऊ देवी लाल पार्क, सेक्टर-20 में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कैथल वासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस योग शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं और नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है और योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने का सबसे सरल माध्यम है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर चिराग बंसल, मनोज सिंगला, प्रकाश बंसल, भीमसेन वाधवा, राजीव चौधरी, वीरभान केमिस्ट, विकास गर्ग एडवोकेट, अंजू बंसल, पंकज मित्तल, कृष्ण कुमार, सुभाष कंसल सहित समिति के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और समाज के लोगों से जनहित कार्यों में सहयोग करने की अपील की।


Leave a Reply