“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सीआईए कलायत की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार; 315 बोर देसी कट्टा और 5 कारतूस बरामद

सीआईए कलायत की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार; 315 बोर देसी कट्टा और 5 कारतूस बरामद

कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए कलायत पुलिस ने एक आरोपी को 315 बोर देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई राजीव सिंह की टीम शाम के समय गश्त के दौरान किसान चौक कलायत के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव खरौदी निवासी अशोक उर्फ शौकी गांव खरक पाडवा से सजूमा जाने वाली सड़क के टी-प्वाइंट पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है तथा उसके पास अवैध हथियार मौजूद है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी अशोक उर्फ शौकी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक 315 बोर का देसी कट्टा तथा 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए कलायत के एएसआई राजीव सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ कर हथियार के स्रोत तथा अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *