“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति का 46वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 132 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति का 46वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 132 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा बुधवार को सेक्टर-20 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में 46वें निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुड्डा के प्रधान जगनमोहन लवपाल पहुंचे, जिनका समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने स्वागत किया। शिविर में डॉक्टर पवन थरजा और डॉक्टर मुकेश गोयल ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान लगभग 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

समिति के सदस्य चिराग बंसल ने कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक माह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा सामाजिक सेवा कार्यों के तहत सिविल अस्पताल में 15 किलो दूध और 10 पैकेट ब्रेड भी वितरित किए गए।

समिति के सदस्य जुगल किशोर ने बताया कि संस्था द्वारा 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर चिराग बंसल, मनोज सिंगला, प्रकाश बंसल, भीम सेन वधवा, राजीव चौधरी, वीरभान केमिस्ट, विकास गर्ग एडवोकेट, अंजू बंसल, पंकज मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *