मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को वितरित किए गए सहायता राशि के चेक
कैथल। हरियाणा सरकार किसानों एवं खेतीहर मजदूरों के हितों की सुरक्षा और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वीरवार को मार्किट कमेटी कैथल की बैठक चेयरमैन सतीश शर्मा (सिरटा) की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
बैठक के दौरान मार्किट कमेटी कैथल के चेयरमैन सतीश शर्मा द्वारा श्रीमती नीलम कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी चंदाना गेट, नरेश कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव चंदाना तथा चंद्रभान पुत्र रिशाल सिंह निवासी गांव दयौरा को हरियाणा सरकार की ओर से कुल 1 लाख 87 हजार 500 रुपये की वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सतीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्य करते समय दुर्घटना होने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है।
बैठक में आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रोटोकॉल योग शिविर को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन सतीश शर्मा ने सभी सदस्यों से योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी सदस्य निर्धारित तिथि को प्रातः 6 बजे योग स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।
इस अवसर पर शमशेर सिंधु, भाजपा पाडला मंडल अध्यक्ष सतबीर शर्मा, पवन कुमार, छोटे लाल, ओमप्रकाश सैनी, रामलाल, गुरदेव, रामकिशन सहित मार्किट कमेटी के सदस्य तथा एआर मार्किट कमेटी कैथल पवन कुमार उपस्थित रहे।



Leave a Reply