“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

ईंधन संरक्षण के लिए कैथल शुगर मिल एमडी ने शुरू की पैदल पहल

ईंधन संरक्षण के लिए कैथल शुगर मिल एमडी ने शुरू की पैदल पहल

📍 कैथल | 🗓️ 25 मई 2026

कैथल, 25 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत की अपील के तहत कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए कार्यालय आने-जाने के लिए सरकारी वाहन की बजाय पैदल चलना शुरू कर दिया है।

मिल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भी ईंधन संरक्षण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे गैर-जरूरी यात्राओं से बचें और कार पूलिंग को अपनाएं। साथ ही सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करें। स्थानीय बाजार या आसपास के कार्यों के लिए दोपहिया वाहनों की बजाय पैदल चलने का प्रयास करें।

प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े स्तर पर ईंधन की बचत की जा सकती है, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईंधन संरक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियंता ए.एच. जुबैरी, बिक्री प्रबंधक जगदीश कासवान, रामपाल तंवर, शमशेर कुंडू, सुरेश शर्मा, सुशील तंवर, पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *