कैथल, 1 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक अन्न भंडारण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ के तहत कैथल में 17वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोस्वामी कम्युनिटी हॉल, पट्टी कोथ गदली में किया गया, जिसमें किसानों को फसल के सुरक्षित भंडारण, कीट नियंत्रण और किसान हितैषी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति सैनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए हैं।
ज्योति सैनी ने कहा कि नवीन कृषि संकल्प अभियान केवल जागरूकता अभियान नहीं है, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक अन्न भंडारण से जोड़ने की दिशा में व्यापक प्रयास है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिल सकता है।
किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की दी जानकारी
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि उचित भंडारण व्यवस्था अपनाकर फसल को खराब होने और कीटों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन कैथल के मैनेजर अमन कुमार ने किसानों को सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल के सुरक्षित भंडारण के लिए जरूरी सावधानियों से भी अवगत कराया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट ने किसानों को दी स्वास्थ्य सेवाएं
कार्यक्रम के दौरान सांसद नवीन जिन्दल की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने मेडिकल यूनिट की सेवाओं का लाभ उठाया।
सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
ये गणमान्य रहे मौजूद
नवीन कृषि संकल्प अभियान के 17वें कार्यक्रम में अभियान कोऑर्डिनेटर ईशान पांडे, मनीष कठवाड़, ओम प्रकाश सरपंच गदली, सतीश सिरटा चेयरमैन मार्केट कमेटी कैथल, सीमा वाल्मीकि, भीमसेन अग्रवाल, प्रवीण प्रजापत, अमरजीत छाबड़ा, सतबीर शर्मा मंडल अध्यक्ष, आयुष गर्ग मंडल अध्यक्ष, अजैब गिरी, अक्षर गुप्ता, कमलदीप कौर, रोहन मित्तल, हरिंदर मानस, सोमनाथ कंबोज, सुरेश संधू, कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण, कैथल हल्का प्रभारी अरविंद गोलन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply