“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का 22 मई को कैथल में रोष प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का 22 मई को कैथल में रोष प्रदर्शन

📍 कैथल | 🗓️ 20 मई 2026

कैथल, 20 मई: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुदीप सुरजेवाला ने बताया कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस 22 मई को कैथल में धरना और रोष प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। ईंधन और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ा है और लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

सुदीप सुरजेवाला ने बताया कि इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी कैथल के अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांढ करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस अपना विरोध दर्ज कराएगी।

सुदीप सुरजेवाला ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 22 मई 2026 को सुबह 9 बजे हरियाणा शहीद स्मारक, भाई उदय सिंह किला के निकट, कैथल में बड़ी संख्या में पहुंचकर इस रोष प्रदर्शन को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि जनता अब लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी हर जनहित के मुद्दे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *